Olympic Game


 ओलंपिक खेल
(1896  ई.)



प्राचीन ओलंपिक खेल यूनान के ओलंपिया शहर में 776 ईसा पूर्व में प्रारंभ हुआ । पहली बार यह खेल ग्रीक देवता ज्यूस के सम्मान में खेला गया।

 यह खेल तब से 4 वर्षों में एक बार 394 ई. तक खेले गए।फिर रोम के राजा थियोडोरियस के आदेश के कारण इन खेलों का आयोजन बंद कर दिया गया।

आधुनिक खेल प्रतियोगिता का प्रारंभ 1896 ई. को फ्रांस के बैरोन पियरे डि कोबार्टिन के प्रयासों से यूनान के शहर में हुआ। इसका आयोजन भी प्रत्येक 4 वर्ष के बाद किया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना 1894 ई. में सखोन नामक स्थान पर हुई थी। 
इसका मुख्यालय लोसाने (स्विजरलैंड) में है।
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ओलंपिक खेलों को संचालित करने वाली संस्था है।
इस समिति की एक कार्यकारिणी होती है। जिसमें एक अध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष तथा सात अन्य सदस्य होते हैं।
यह संस्था ओलंपिक खेलों का स्थान निर्धारित करती है।
( नोट: भारतीय ओलंपिक परिषद की स्थापना की गई थी और इसके प्रथम अध्यक्ष J.J. Tata थे।)

 अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की पहली भारतीय महिला सदस्य नीता अंबानी है। IOC ने 04 अगस्त 2016 को (129वें सत्र में) 52 वर्षीय अंबानी को सदस्य के रूप में चुना। यह IOC  की वर्तमान में सक्रिय सदस्य है! यह 70 वर्ष की उम्र तक इससे जुड़ी रहेंगी।

नीता अंबानी

 ओलंपिक खेल के आदर्श 

ओलंपिक ध्वज


ओलंपिक ध्वज (Olympic Flag) :  बैरोन पियरे डि कोबार्टिन के सुझाव पर 1913  में ओलंपिक ध्वज का सृजन हुआ।

 जून 1914 में इसका विधिवत उद्घाटन पेरिस में हुआ।
 तथा इस ध्वज को सबसे पहले 1920 के एंटवर्प ओलंपिक में फहराया गया।
ध्वज की पृष्ठभूमि सफेद है। सिल्क के बने ध्वज के बीच में ओलंपिक प्रतीक के रूप में पांच रंगीन चक्र एक-दूसरे से मिले हुए दर्शाए गए हैं। जो विश्व के पांच महाद्वीपों के प्रतिनिधित्व करने के साथ ही निष्पक्ष एवं मुक्त स्पर्धा का प्रतीक है।


  1. नीला चक्र   : यूरोप 
  2. पीला चक्र    : एशिया
  3. काला चक्र    : अफ्रीका 
  4. हरा चक्र      : ऑस्ट्रेलिया
  5. लाल चक्र     : उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका


ओलंपिक मशाल

 ओलंपिक मशाल( Olympic Flame) : इसे जलाने की शुरुआत 1928  के एम्सटर्डम ओलंपिक से हुई।

 1936 में बर्लिन ओलंपिक खेलों में मशाल के वर्तमान स्वरूप को अपनाया गया।
 इसी समय से ओलंपिक मशाल को आयोजन स्थल तक लाने का प्रचलन प्रारंभ हुआ। इस मशाल को खेल शुरू होने के कुछ दिन पहले यूनान के ओलंपिया में हेरा मंदिर के सामने सूर्य की किरणों से प्रज्वलित किया जाता है।
और वहां से यह मशाल आयोजन स्थल तक विभिन्न खिलाड़ियों द्वारा लाई जाती है  इस मशाल से खेल समारोह विशेष की मशाल प्रज्वलित की जाती है।




 ओलंपिक का उद्देश्य (Olympic Motto) : सन् 1896 में फादर डीडॉन द्वारा रचित सीटीयस( Citius), अल्टियस(Altius), फोर्टियस (Fortius) लैटिन भाषा में ओलंपिक के उद्देश्य है। जिनका अर्थ है तेज, ऊंचा और बलवान। इसको ओलंपिक के उद्देश्य के रूप में पहली बार 1920 में एंटवर्प ( बेल्जियम ) ओलंपिक खेलों में प्रस्तुत किया गया।

 ओलंपिक पदक(Olympic Medals) :  ओलंपिक खेलों में विजेताओं को तीन प्रकार के पदक दिए जाते हैं!

स्वर्ण, रजत एवं कांस्य ।

  1. स्वर्ण पदक :  60 MM वृत्त में एवं 03MM मोटा होता है।यह 92.5% परतयुक्त 6 ग्राम सोने का होता है।
  2. रजत पदक :  60 MM वृत्त में एवं 03MM मोटा होता है।  यह 92.5 % रजत का बना होता है।
  3. कांस्य पदक : पूरी तरह से कांस्य का बना होता है।

(स्वर्ण रजत एवं कांस्य पदक क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को मिलता है।)




 कुछ महत्वपूर्ण तथ्य 



  • ओलंपिक खेलों में शपथ ग्रहण करने की परंपरा 1920 ई. के एंटवर्प ओलंपिक से प्रारंभ हुई।
  • ओलंपिक खेलों के प्रारंभ होने से पहले आयोजक देश का कोई एक खिलाड़ी समस्त प्रतियोगी देशों के खिलाड़ियों के प्रतिनिधि के रूप में शपथ ग्रहण करता है।
  • ओलंपिक खेल समारोह में शुभंकर की परंपरा वर्ष 1968 के मेक्सिको सिटी (ओलंपिक) से प्रारंभ हुई।
  • ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में मार्च पास्ट में यूनान की टीम सबसे आगे एवं मेजबान देश की टीम सबसे पीछे रहती है।बाकी देशों की टीमों का स्थान अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के द्वारा निश्चित किया जाता है।
  • ओलंपिक खेलों का टीवी प्रसारण 1960 के रोम ओलंपिक खेलों से शुरू हुआ।
  • 1972 के म्यूनिख ओलंपिक में फिलीस्तीनी आतंकवादी हमले में 11 इजरायली मारे गए थे।
  • एक ही ओलंपिक में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी U.S.A. के तैराक माइकल फेल्प्स हैं। "Golden Shark" के रूप में विख्यात 2008 के बीजिंग ओलंपिक में तैराकी की विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते।

माइकल फेल्प्स
माइकल फेल्प्स

  • इसके अतिरिक्त माइकल फेल्प्स ने 2004 के एंथेस ओलंपिक में 06 स्वर्ण एवं 02 कांस्य जीते।
  • 2012 के लंदन ओलंपिक में " माइकल फेल्प्स " 04 स्वर्ण, 02 रजत  जीते।
  • 2016 के रियो ओलंपिक में माइकल फेल्प्स ने 05 स्वर्ण, 01 रजत पदक जीता।
  • इस प्रकार कुल 23 स्वर्ण, 03 रजत एवं 02 कांस्य पदक सहित कुल 28 पदक जीते। जो किसी व्यक्ति द्वारा सर्वाधिक ओलंपिक पदक जीतने का रिकॉर्ड है।
  • इससे पहले 18 ओलंपिक पदक जीतने का रिकॉर्ड लारसिया लटानिना ( Larsia Latynina)का था।
  • फेल्प्स से पहले एक ही ओलंपिक में सर्वाधिक 07 स्वर्ण पदक जीतने का रिकॉर्ड U.S.A के मार्क स्पिट्ज का था। जिसने 1970 के म्यूनिख ओलंपिक में तैराकी की विभिन्न स्पर्धाओं में 07 स्वर्ण पदक जीते थे।
  • किसी ओलंपिक में सर्वाधिक 55 स्वर्ण पदक जीतने का विश्व रिकॉर्ड रूस का है। रूस ने 55 स्वर्ण पदक 1988 में सियोल ओलंपिक में जीते थे।
  •  भारत की ओर से ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाला प्रथम खिलाड़ी एक एंग्लो इंडियन नॉर्मन प्रिचार्ड है। जिसने 1980 के द्वितीय ओलंपिक में भाग लिया तथा एथलेटिक्स स्पर्धा में 02 रजत पदक प्राप्त किए।
  • भारत ने सबसे पहले 1920 को ओलंपिक में अपने खिलाड़ियों का दल भेजा। इस दल में 02 पहलवान, 01 एथलीट और 01 प्रबंधक थे।इन चार खिलाड़ियों में फदीपा डरेपा छागुले ने मैराथन दौड़ में 19 वां स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार भारत के प्रथम मैराथन धावक हुए।
  • महिलाओं की ओलंपिक खेलों में भागीदारी 1900 ई.   द्वितीय ओलंपिक खेलों में शुरू हुई।
  • ओलंपिक फुटबॉल मैच रैफरी का दायित्व निभाने वाली विश्व की प्रथम महिला कनाडा की सोनिया डेनान कोर्ड है (अटलांटा ओलंपिक 1996 में।)
  • ओलंपिक खेलों में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला खिलाड़ी का नाम अलीना लनीना है जिसने जिमनास्टिक बाद में सर्वाधिक 9 स्वर्ण पदकों सहित कुल 18 पदक जीते हैं।
  • ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली प्रथम भारतीय महिला खिलाड़ी मेरी लीला राव है।
  • लंदन पहला शहर है जिसमें तीन ओलंपिक खेलों में 1948 और 2012 की मेजबानी की।
  • सऊदी अरब कतर एवं ब्रूनेई ने लंदन ओलंपिक 2012 में पहली बार महिला एथलीट भेजें।




Comments

Post a Comment