Nobel Prize

नोबेल पुरस्कार







 नोबेल पुरस्कार की स्थापना स्वीडेन के वैज्ञानिक "अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल" ने 1901 में की थी। अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का जन्म 1833 ई. में स्वीडन के शहर स्टॉकहोम में हुआ था। जब वह 9 वर्ष के हुए तो अपने परिवार के साथ रूस चले गए।

  •  अल्फ्रेड नोबेल एक अविवाहित स्वीडिश वैज्ञानिक और केमिकल इंजीनियर थे। जिन्होंने 1867 ई. में डायनामाइट की खोज की।

  •  स्वीडिश लोगों को 1896 में उनकी मृत्यु के बाद ही पुरस्कारों के बारे में पता चला। जब उन्होंने उनकी वसीयत पढी़। जिसमें उन्होंने अपने धन से मिलने वाली सारी वार्षिक आय पुरस्कारों की मदद करने में दान कर दी थी।

  •  अपनी वसीयत में उन्होंने आदेश दिया था। कि " सबसे योग्य व्यक्ति चाहे वह स्कैंडिनेवियन हो या ना हो, पुरस्कार प्राप्त करेगा "। 

  • उनके द्वारा छोड़े गए धन पर मिलने वाला ब्याज उन व्यक्तियों के बीच वार्षिक रूप से बांटा जाएगा। जिन्होंने विज्ञान, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है।

  •  विश्व के 58,960,000 अमेरिकी डॉलर के सबसे अधिक गौरवशाली पुरस्कार को नोबेल फाउंडेशन द्वारा मदद प्रदान की जाती है।

  • (नोट : पहले नोबेल पुरस्कार 5 विषयों में कार्य करने के लिए दिए जाते थे। अर्थशास्त्र के लिए पुरस्कार स्वेरिजेश रिक्सबैंक, स्वीडिश बैंक द्वारा अपनी 300 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 1967 में आरंभ किया गया। और इसे 1969 में पहली बार प्रदान किया गया। इसे अर्थशास्त्र में नोबेल समृद्धि पुरस्कार भी कहा जाता है।)

  •  पुरस्कार के लिए बनी समिति और चयनकर्ता प्रत्येक वर्ष अक्टूबर में नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा करते हैं। लेकिन पुरस्कारों का वितरण अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को किया जाता है।

  •  प्रत्येक पुरस्कार में 1 वर्ष में अधिकतम 3 लोगों को पुरस्कार दिया जा सकता है। इनमें से प्रत्येक विजेता को एक स्वर्ण पदक, डिप्लोमा, स्वीडिश नागरिकता में एक्सटेंशन और धन दिया जाता है।

  • अगर एक पुरस्कार में दो विजेता है, तो धनराशि दोनों में समान रूप से बांटी जाती है। पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की संख्या अगर तीन है, तो चयन समिति के पास यह अधिकार होता है कि वह धनराशि की तीनों में बराबर बांट दें या एक को आधा दे दे और बाकी दो को बचा धन बराबर बाँट दे।

  • अब तक केवल दो बार मृत व्यक्तियों को यह पुरस्कार दिया गया है। पहली बार एरि एक्सेल कार्लफल्डट को 1931 में और दूसरी बार संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव डैग हैमरसोल्ड को 1961 में दिया गया।

  •  1974 में नियम बना दिया गया, कि मरणोपरांत किसी को नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा।

  •  International committee of Red Cross को शांति का नोबेल पुरस्कार तीन बार दिया गया 1917 में, 1944 में, और 1963 में।

  •  सर विलियम हेनरी ब्रैग ने अपने बेटे विलियम एल ब्रैग के साथ भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 1980 में प्राप्त किया।

  •  सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पुरुष लॉरेंस ब्रैग (25 वर्ष) और महिला मलाला यूसुफजई (17 वर्ष)

  • सबसे अधिक उम्र में लियोनिद हरक्विज ने नोबेल पुरस्कार जीता है। उन्हें वर्ष 2007 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। उनकी उम्र उस समय 90 वर्ष थी।

  •  द्वितीय विश्वयुद्ध के समय 1940 से 1942 तक नोबेल पुरस्कार नहीं दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

The father of Europe (CHARLEMAGNE)

The First Woman Doctor (Elizabeth Blackwell)