First Woman President of India (Smt. Pratibha Devi Singh Patil)

( 19 दिसंबर 1934 से अभी तक)

 जन्म               : 19 दिसंबर 1934
 जन्म स्थान       : महाराष्ट्र के जलगांव जिला के नंद गांव में
बचपन का नाम  : प्रतिभा पाटिल
आयु 2020 में   : 86 साल
पिता का नाम    : श्री नारायण राव पाटिल
 माता का नाम   : बन्नी कमर

 प्रारंभिक  शिक्षा 


प्रतिभा पाटिल की प्रारंभिक शिक्षा R.kR. विद्यालय से हुई ।बाद में जलगांव के मूलजी जैठा कॉलेज से B.A और M.A की पढ़ाई की और मुंबई की गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई पूरी की।

 खेलकूद


 प्रतिभा पाटिल प्रतिभा से परिपूर्ण थी । जैसा इनका नाम वैसी ही इनकी छवि। इनका खेलों की तरफ काफी रुझान था ।यह टेबल टेनिस की बहुत अच्छी खिलाड़ी थी। यह कई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में विजेता भी रह चुकी है।

प्रतिभा देवी सिंह पाटिल दिल से जितनी साफ-सुंदर थी,उतनी ही बाहरी खूबसूरती भी सब को अपनी तरफ आकर्षित करती थी। यही कारण था, कि 1962 में उन्हें M.G. कॉलेज में college queen चुना गया।

 वैवाहिक जीवन


 जब प्रतिभा पाटिल जी 31 वर्ष की थी। तब इनका विवाह 7 जुलाई 1965 को शिक्षाविद देवीसिंह रणसिंह शेखावत के साथ हुआ। श्री शेखावत के पूर्वज राजस्थान के सीकर जिले के थे, और बाद में महाराष्ट्र जाकर बस गए।




इनकी दो संताने हुई। पुत्र जिनका नाम राजेंद्र सिंह उर्फ रावसाहेब शेखावत (जो कि राजनीति से संबंधित है )और पुत्री ज्योति राठौर है। 
 राजेंद्र सिंह शेखावत(  Politician)

 ज्योति राठौर


 पहनावा


साड़ी और बड़ी बिंदी लगाने वाली यह साधारण पहनावे वाली महिला राजनीति में आने से पहले सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करती थी।


  राजनीति क्षेत्र


  • इनका राजनीतिक सफर 27 साल की उम्र में 1962 में शुरू हुआ। जब यह महाराष्ट्र के जलगांव सीट से विधानसभा सदस्य बनी। और लगातार 4 वर्षों तक 1967 से 1985 के बीच उन्होंने मुक्तिनगर से जीत हासिल की।
  • 1985 में राज्यसभा सांसद चुनी गई।
  • 1991 में लोकसभा के लिए अमरावती से चुनी गई।
  •  8 नवंबर 2004 को राजस्थान की 24 वीं राज्यपाल नियुक्त की गई ।और इनका कार्यकाल 2007 तक का रहा। उस समय राजस्थान की मुख्यमंत्री श्री वसुंधरा राजे सिंधिया थी।
  • एपीजे अब्दुल कलाम के बाद राष्ट्रपति पद के लिए कांग्रेस की ओर से प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का नाम रखा गया उनके विपक्ष में भैरों सिंह शेखावत खड़े हुए।
  • 25 जुलाई 2007 को भैरों सिंह शेखावत को 3 लाख वोटों से हराकर श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल भारत की 12वीं राष्ट्रपति और पहली महिला राष्ट्रपति बनी। 
  •  25 जुलाई 2012 तक इस पद पर अपनी सेवा दी।
  •  उस समय भारत के  उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी तथा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रहे।
25 जुलाई 2012 को संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को कार्यभार सौंपा।

 उपलब्धियां


  • भारत की पहली महिला राष्ट्रपति रही।
  • वह पहली महिला राष्ट्रपति रही जिन्होंने लड़ाकू विमान सुखोई-30 में उड़ान भरी। उस समय वह 74 साल की थी। 
  • इन्होंने 35 याचिकाओं में मौत की सजा को जीवनदान में बदला जो आज तक का एक रिकॉर्ड है।
  • इन्होंने कई सामाजिक कार्य भी किए।
  • महिलाओं के कल्याण एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की विकास के लिए कार्य किए।
  • जलगांव जिले में महिला होमगार्ड की स्थापना।
  • निर्धन जरूरतमंद महिलाओं के लिए सिलाई, संगीत, कंप्यूटर की कक्षा शुरू करवाई।
  • गरीब और अन्य पिछड़े वर्गों के बच्चों के लिए नर्सरी स्कूल की स्थापना।
अमरावती में दृष्टिहीनों के लिए एक औद्योगिक प्रशिक्षण विद्यालय और कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना।

 विवाद


 प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने अपनी मीठी वाणी, अपने कार्यकाल के दौरान किए गए अच्छे कामों से कीर्तिमान तो स्थापित किए ही। लेकिन बतौर राष्ट्रपति ऐसे मौके भी आए जब वह विवादों से घिरी रही।
  • अपने राष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान वह तब सुर्खियों में आई जब विदेश यात्रा पर अधिक खर्च करने और कभी-कभी अपने परिवार के 11 सदस्यों के साथ विदेश की यात्रा करने जाती थी। वह सभी राष्ट्रपतियों की तुलना में सबसे ज्यादा खर्च करती थी।
  • वह चाहती थी कि राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद भी जब वह पुणे से बाहर जाए तो सरकारी कार में ही जाए । जबकि वह सरकार द्वारा मानदेय भत्ते पर पहले से ही निजी कार चलाती हैं। नियमों के अनुसार केवल एक की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं या सरकारी कार का या फिर सरकारी भत्ते का।
  • भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें अमरावती में चिटफंड खोलने का एक लाइसेंस दे दिया जहां उनके परिवार द्वारा गरीब किसानों से सामाजिक सुरक्षा के नाम पर लाखों रुपए का गबन किया गया।
  •  चीनी मिल कर्ज में घोटाला।
  • इनके पति पर एक शिक्षक को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप है।
  • राजस्थान की एक सभा में प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने कहा कि राजस्थान की महिलाओं को मुगलों से बचाने के लिए पर्दा प्रथा आरंभ हुई इस बात का मुस्लिम लीग समाजवादी पार्टी सभी ने विरोध किया और कहा कि प्रतिभा देवी सिंह पाटिल मुस्लिम विरोधी है।
  • 2005 में G.N. पाटिल (प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के भाई) को विश्राम पाटिल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। प्रतिभा अपने भाई का बचाव करते हुए आपराधिक जांच को प्रभावित कर रही थी इस बात का खुलासा विश्राम पाटिल की पत्नी ने किया पत्नी  विश्राम पाटिल ने जलगांव जिला से कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चुनाव में G.N. पाटिल को 13 वोटों से हराया था।







Comments

Popular posts from this blog

Nobel Prize

The father of Europe (CHARLEMAGNE)

The First Woman Doctor (Elizabeth Blackwell)